{"_id":"647a1f9631409de6f307ed36","slug":"no-eligible-farmer-will-be-deprived-of-samman-nidhi-sonbhadra-news-c-20-1-234777-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सम्मान निधि से वंचित नहीं होगा कोई भी पात्र किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सम्मान निधि से वंचित नहीं होगा कोई भी पात्र किसान
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को सदर ब्लाॅक के हिनौता गांव में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वृहद संतृप्तिकरण अभियान में शामिल हुए। कृषि क्षेत्र में आए बदलावों का जिक्र करते हुए किसानों को नई तकनीकों से जुड़कर मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित किया। विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं के गोद भराई की भी रस्म पूरा कराया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को लाभान्वित कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश के 59 हजार गांवों में वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत कैंप लगाए जा रहे हैं। जो भी पात्र हैं वह इस कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं को निदान अपने ग्राम सभा में ही करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में 11 करोड़ किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये हस्तांतरित किए जा रहे है। इसमें सोनभद्र से ही लगभग 2 लाख 5 हजार पात्र किसान शामिल हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा, सब्सिडी पर खाद-बीज, कृषि यंत्र, सोलर पंप आदि के बारे में जानकारी दी। सीडीओ सौरभ गंगवार ने आभार जताया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि दिनेश कुमार गुप्ता, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। किसानों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े पांच सूत्री ज्ञापन के जरिए उसके समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव से पूर्व किसानों को निशुल्क बिजली देने का वादा किया गया था। इस पर शासनादेश भी जारी किया गया, लेकिन स्थानीय बिजली विभाग निशुल्क बिजली नहीं दे रहा। जिले के पूर्वी भाग नगवां में जसौली सिंचाई परियोजना 50 वर्षों से लंबित है। फसल बीमा का लाभ भी किसानों को नहीं मिल रहा। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री प्रभु पाल मौर्य, रामजी सिंह, सदानंद मौर्य, नागेश्वर त्रिपाठी आदि शामिल रहे।