फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No electricity and no drinking water in schools

स्कूलों में न बिजली है और न पीने को पानी

Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
No electricity and no drinking water in schools
स्कूल
जिले में 2464 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें से अधिकांश विद्यालयों में न तो पेयजल आपूर्ति का बंदोबस्त है और न ही बिजली और पंखों का इंतजाम है। शौचालयों की साफ-सफाई न होने से दुर्गंध से बुरा हाल है। नक्सल प्रभावित इलकों के 300 अधिक विद्यालयाें ऐसे हैं, जहां अक्सर शिक्षक पहुंचते ही नहीं हैं। उन इलाकों की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन



जिले में 1810 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों में करीब 3100 शिक्षक और 1250 शिक्षामित्र हैं।  उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1130 शिक्षक एवं 605 अनुदेशकों की तैनाती है। नियमानुसार 30 विद्यार्थियों पर एक अध्यापक की तैनाती होनी चाहिए लेकिन शिक्षकों की संख्या इस मानक के हिसाब से बहुत कम है। वर्तमान में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब ढाई लाख बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन



अब तक जिले के महज 154 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही कंप्यूटर लगाया जा सका है। विद्यालयों के आसपास की सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता, जिसके चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डेढ़ हजार से अधिक विद्यालयों की रंगाई-पुताई वर्षों से नहीं हुई है जबकि हर साल औसतन साढ़े सात हजार रुपये प्रति विद्यालय को मरम्मत के मद में दिया जाता है। बेसिक शिक्षाधिकारी मनभरन राम राजभर का कहना है कि सभी प्रधानाध्यापकों को 31 मई तक विद्यालयों की साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था कराने को कहा गया है। एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षकों की कमी है और शासन से शिक्षकों की तैनाती की मांग भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed