फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No bonfire at the purchasing centers and no water system

क्रय केंद्रों पर न जल रहा अलाव, न है पानी की व्यवस्था

Sun, 06 Dec 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
No bonfire at the purchasing centers and no water system
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी धान क्रय केंद्र पर किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नवीन कृषि मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यहां अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में सपा कार्यकर्ता पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के अगुवाई में नवीन कृषि मंडी परिसर में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्र प्रभारियों, खरीद से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूपी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाया। यहां जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही पीने के लिये स्वच्छ पानी की। किसान परेशान हैं लेकिन उसकी समस्या की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। महज कागजों पर अलाव, पानी, टेंट की व्यवस्था दिखाकर पैसा लूटा जा रहा है। भाजपा के जन प्रतिनिधियों को किसानों की समस्या नहीं दिख रही है। कड़ाके की ठंड है। किसान रात भर जागकर धान क्रय केंद्र पर अपनी फसल देखता है लेकिन शासन प्रशासन ने आंख मूंद रखा है। किसानों की जन समस्याओं को लेकर सपा प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मंदीप पटेल ने कहा कि भाजपा के विधायक, सांसद सब चुप बैठे हैं और किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान हैं। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरि, सोनू यादव, मुन्ना कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, कार्तिक पटेल, गुलाब पटेल, विजय नरायण, सुभाष, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed