{"_id":"67fbb22756489781390925e3","slug":"nishan-yatra-took-place-in-the-city-on-hanuman-jayanti-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, नगर में निकली निशान यात्रा, गूंजे जयकारे, भक्त बोले जय बजरंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, नगर में निकली निशान यात्रा, गूंजे जयकारे, भक्त बोले जय बजरंगी
Sun, 13 Apr 2025 06:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:16 PM IST
सार
हनुमान जी का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान यात्रा निकाली गई इसके साथ ही संगीत कार्यक्रम के माध्यम से बजरंग बली को आस्था अर्पित की गई।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर बजरंगी का श्रृंगार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के उत्तर मोहाल स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। बाल हनुमान मंदिर की ओर से निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में ब्रह्मबाबा गली से विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
श्रद्धालु भगवा ध्वज थामे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल युवक-युवतियां बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते नजर आए। यह यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए अवतार उपवन स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां बजरंगबली की भव्य आरती अनुज केडिया व हरीकिशोर केडिया ने की।
विज्ञापन
इसके बाद भक्तों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के अगले चरण में बधाई उत्सव का आयोजन किया गया, इसमें गायक संजीव शर्मा व उनकी टीम ने हनुमान जन्मोत्सव पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति इतनी मनमोहक थी कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरीकिशोर केडिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, शुशील पाठक, दीपक केसरवानी, रविन्द्र केशरी, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिखर केडिया, स्तुति संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन