फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine-day yajna ritual begins at Shakteshwar Temple

Sonebhadra News: शक्तेश्वर मंदिर में नौ दिनी यज्ञ अनुष्ठान शुरू

Sun, 31 May 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nine-day yajna ritual begins at Shakteshwar Temple
शक्तिनगर। पुरुषोत्तम मास में एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर यज्ञशाला में रविवार से नौ दिवसीय श्री शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन, हवन और रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञशाला परिसर दिनभर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान रहा। विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में महारुद्र यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। वहीं संगीतमय श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म के प्रति उनके समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 9 जून तक चलेगा। प्रतिदिन यज्ञ, पूजन, अभिषेक और श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर संचालक समिति, एनटीपीसी शक्तिनगर तथा स्थानीय श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed