फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Newly elected officials of Ghorawal Tehsil Advocate Committee took oath

घोरावल तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया शपथ

Thu, 21 Jan 2021 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Newly elected officials of Ghorawal Tehsil Advocate Committee took oath
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में दीप प्रज्जवलित कर? - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रामायण सिंह ने अध्यक्ष गोविंद नारायण झा को शपथ दिलाई। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकुमार ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, महासचिव रामचरित्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रामनरेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन संजय कुमार पाठक व संयुक्त सचिव प्रकाशन जनार्दन प्रसाद पांडेय को शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि घोरावल के पूर्व विधायक विधायक रमेशचंद्र दूबे ने कहा कि यह इलाका गरीबों व आदिवासियों का है जिन्हें हम सब के सहयोग की जरूरत है। ऐसे लोगों के प्रति हमें संवेदनशील होकर सोचना होगा। वर्तमान व्यवस्था में अधिवक्ताओं के समक्ष नित नई चुनौतियां आ रही हैं। अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे खास तौर से गरीब वादकारियों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने में ईमानदारी के साथ सहयोग करें। संचालन आदिनाथ मिश्रा ने किया। गणेश देव पांडेय, अंजनी चौबे, धीरेंद्र कुमार सैनी, हिमांशु सिंह, राम अनुजधर द्विवेदी, राजेंद्र पाठक, सुनील दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वादकारियों को सस्ता न्याय दिलाना प्राथमिकता
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण झा ने कहा कि गरीब वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बार और बेंच में बेहतर संबंध के लिए वह सदैव काम करते रहेंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। तहसील परिसर में समस्याओं के समाधान के लिए वह सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलात

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलात- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed