फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Newborn body taken out from soil in sonbhadra Postmortem will done along with the mother

मिट्टी से निकाला गया नवजात का शव: मां के साथ होगा पोस्टमार्टम, प्रसव के दौरान हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत

Wed, 03 Jul 2024 02:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 02:34 PM IST
सार

Sonbhadra News: दुद्धी के एक निजी हॉस्पिटल में गत दिनों नवजात के बाद महिला की भी मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जब ताकर परिजनों की नाराजगी समाप्त हुई। बुधवार को इसी कड़ी में जच्चा-बच्चा का शव निकाला गया।

विज्ञापन
Newborn body taken out from soil in sonbhadra Postmortem will done along with the mother
नवजात की लाश निकालने की तैयार करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के दुद्धी कस्बे के प्रेरणा हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पताल को सील करने और संचालक पर केस दर्ज होने के बाद अब दोनों शवों का एक साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीएम के निर्देश पर नवजात का शव मिट्टी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों पर दबाव देकर शव को नदी के किनारे दफन करा दिया था। वीडियो कैमरे की निगरानी में शव निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात प्रेरणा हास्पिटल में प्रसव के कुछ देर बाद पहले नवजात की मौत हो गई और फिर मां ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया था। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति बेहराडोल निवासी सोनू पटेल की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया। 


बुधवार की सुबह प्रेरणा हॉस्पिटल से सौ मीटर दूर बीड़र गांव में लौआ नदी किनारे दफनाए गए नवजात शिशु के शव को मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की मौजूदगी में मिट्टी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का आरोप था कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन पर दबाव देकर नवजात का शव दफन करा दिया था। अब उसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

प्रभारी एसओ व जांच अधिकारी काशी सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रेरणा हॉस्पिटल के चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जच्चा-बच्चा के शव के पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed