फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New Rsule on Sunnton the implementation of Azam

नवी रसूले आजम की सुन्नतों पर करें अमल

Tue, 06 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 06 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
New Rsule on Sunnton the implementation of Azam
जश्न-ए-ईदमिलादुन्नवी के मौके पर सोमवार की रात राबर्ट्सगंज के हमीद नगर और नई बस्ती में जलसे का आयोजन किया गया। इसमें उलेमाओं ने नुरानी तकरीर के साथ नवी रसूले आजम की सीरत पर रोशन डाली।
विज्ञापन


शायरे इस्लाम नेयाज सोनभद्री के कलाम ने महफिल में शमा बांध दी। मौलाना निहाल रजा नूरी ने तकरीर में कहा कि हुजूर के आने से पहले दुनिया में जुल्म का बोलबाला था।
विज्ञापन


जब रसूले कायनात आए तो बुराइयां खत्म हुईं। इस्लाम सारी दुनिया में एक बेहतरीन जीवन व्यवस्था है। हुजूर साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए।

 उनका संदेश दीन, दुखियों की सेवा करना, लोगों से मोहब्बत करना और आपस में लड़ने वालों से दूर रहने का है। मुसलमान इमानदार बनें और नमाज पढ़ें। एजाज कादरी प्यारे भाई ने आपसी एखलाक, मोहब्बत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहाकि रसूले कायनात की मोकद्दस जिंदगी पर अमल करें तो हर जगह कामयाबी मिलेगी। कहा दहशतगर्दी से इस्लाम का कोई वास्ता नहीं है। पूरी दुनिया में जितनी भी दहशतगर्द तन्जीमें हैं, उसका इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है


क्योंकि वे इस्लाम के खिलाफ काम कर रहे हैं। दोनों जगहों पर जलसों में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर हाजी शहाबुद्दीन, सराफत अली, जाकिर अली, जाफर हुसैन, वारिस अली, मकसूद, रोशन खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed