फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New bike found after two years due to intervention of Lok Adalat

Sonebhadra News: लोक अदालत के हस्तक्षेप पर दो साल बाद मिली नई बाइक

Thu, 04 Jul 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
New bike found after two years due to intervention of Lok Adalat
राॅबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने बुधवार को सुलह समझौता के आधार पर विवाद का समाधान कराते हुए रामगढ़ निवासी ऋषिकेश को नई बाइक दिलाई गई। करीब दो साल से यह मामला चल रहा था।
विज्ञापन

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप से इसका समाधान हुआ। पन्नूगंज थाना क्षेत्र स्थित सरई, रामगढ़ निवासी ऋषिकेश ने 21 जुलाई 2022 को स्थाई लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। बताया कि एक मार्च 2020 को उसने महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ से एक नई बाइक 64 हजार रुपये में खरीदी।
विज्ञापन

उस वक्त कहा गया कि 15 दिन में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और बीमा कागज आकर ले जाना। इसके बाद से आज कल कहकर टाल मटोल करते रहे। कागज के अभाव में गाड़ी चल भी नहीं रही है। विवश होकर उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक महाबीर ऑटो सेल्स रामगढ़ की ओर से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए करीब दो साल बाद वादी ऋषिकेश को स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने नई बीएस-6 बाइक रजिस्ट्रेशन कागजात के साथ सौंपा।

स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि इस अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित मामले में बिना किसी कोर्ट फीस के सुनवाई होती है। इस मौके पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता जेएस त्रिपाठी, दीपन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed