फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New AC installed, CT scan will start from today

Sonebhadra News: लगाई गई नई एसी, आज से शुरू होगा सीटी स्कैन

Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
New AC installed, CT scan will start from today
जिला अस्पताल परिसर में चार दिनों से बंद सीटी स्कैन सेवा मंगलवार से आरंभ होगी। इसके लिए कक्ष में नए एसी लगाने का काम देर शाम तक पूरा कर लिया गया। कुछ मरीजों की जांच कर ट्रायल भी हुआ। मंगलवार से नियमित सेवा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा है। रोजाना यहां 60-70 मरीजों की जांच होती है। सीटी स्कैन मशीन के सुचारू ढंग से काम करने के लिए पांच टन की क्षमता के दो एसी लगे हैं। इसका आउटडोर यूनिट अस्पताल की छत पर था। पिछले दिनों चोर एक आउटडोर यूनिट उठा ले गए, जबकि दूसरे का पाइप काट दिया।
विज्ञापन

जिससे एसी नहीं चल पा रही थी और सीटी स्कैन की सेवा भी ठप पड़ गई थी। कर्मचारी मशीन चालू भी कर रहे थे तो वह बार-बार गर्म होकर बंद हो जा रही थी। शुक्रवार से ही सेवा के बाधित होने से मरीज लौट रहे थे। मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नई एसी लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed