फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Netaji remained dedicated to struggle, simplicity, and justice.

Sonebhadra News: संघर्ष, सादगी और न्याय के लिए समर्पित रहे नेताजी

Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Netaji remained dedicated to struggle, simplicity, and justice.
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव के पुण्यति​थि प
सोनभद्र। सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं की आवाज उठाई। शिक्षक से लेकर देश के रक्षामंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जमीन से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनकी आवाज को प्राथमिकता दी। समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ सामाजिक न्याय के लिए काम किया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे, परमेश्वर दयाल, जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, वेदमणि शुक्ला, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, फूलवंती गोंड, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ.केडी सिंह पटेल, विजय यादव, राधा सिंह, मंदाकिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed