फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National Lok Adalat to be held on the 12th.

Sonebhadra News: 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Mon, 07 Sep 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on the 12th.
लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के सरल, सुलभ और किफायती निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के साथ बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा और घोरावल, राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, बैंक वसूली और ऋण वसूली अधिकरण से जुड़े वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा विद्युत और जल विभाग से संबंधित विवाद, मोटर वाहन से जुड़े चालानी वाद, आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा सिविल मामलों का भी चयन कर निस्तारण कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राहुल ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाते हुए मामलों का सौहार्दपूर्ण और किफायती तरीके से समाधान कराना है। उन्होंने लोगों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed