फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Namo Namo Durga to make happiness, Namo Namo Durga to make sorrow...

Sonebhadra News: नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुख हरनी...

Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Namo Namo Durga to make happiness, Namo Namo Durga to make sorrow...
शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को रविवार को सुबह से ही भीड़ जुटी रहीं। वहीं घर-घर कलश स्थापना करते हुए भक्त अनुष्ठान में जुट गए हैं। भक्त दुर्गा चालीसा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देवी मंदिरों के पास बैरिकेडिंग कराई गई है और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर परिसर में अलसुबह से ही दर्शन पूजन को भक्तों की भीड़ जुटी रहीं। मन्नत पूरी होने पर कई महिलाएं छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार करा रही थीं। मंदिर में दोपहर तक भक्तों की भारी भीड़ जुटी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला धाम, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली, सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मेन मार्केट स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सजाए गए पंडाल में पहले दिन से पूजन अर्चन आरंभ हो गया है। आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने मुख्य यजमान विजय जैन से मातारानी का विधि पूर्वक पूजन अर्चन कराया। शाम के वक्त आरती उतारी गई। भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर में जगह-जगह बैरिकेडिंग किया गया है। बीजपुर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन माँ शैलपुत्री की आराधना भक्तों ने मंदिरों व घरों में कलश स्थापना कर की। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बकरिहवा, पिंडारी, जरहा, नेमना, सिरसोती, डोडहर सहित बीजपुर बाजार, एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने पूजन अर्चन कर मन्नते मांगी वही मंदिरों में माता रानी के भजनों की धूम रही। समूचा इलाका भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

----
पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों का किया दर्शन पूजन
चोपन/ओबरा। वैष्णो शक्तिपीठ धाम में पिंडी स्वरूप में विराजमान देवी का भक्तों ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन दर्शन पूजन किया। दूर दराज से पहुंचे भक्त पंक्तिबद्ध होकर मातारानी के दर्शन को पहुंचे। नारियल, चुनरी, फूल-माला आदि भक्तों ने भेंट कर मत्था टेका। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया। मंदिर के बाहर भक्तों ने नारियल तोड़ा और चुनरी बांधकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। अग्रवाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि नवरात्र में सुबह पांच बजे से मां के दरबार दर्शन के लिए खोल दिए गए। रात दस बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। बीच में एक से तीन बजे तक विश्राम के लिए दरबार बंद रहता है। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व डाला चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ज्वालामुखी देवी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शक्तिनगर। श्रीज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। चार बजे भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन को मंदिर का कपाट खोल दिया गया। नए गेट एवं पुराने गेट के दोनों तरफ नारियल, चुनरी, माला फूल की दुकानें सजीं हैं। नवरात्र के नौ तिथियों पर माता जी के अलग-अलग विग्रह की पूजा की जाती है। मंदिर में तीर्थ पुरोहित द्वारा कलश स्थापना एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद रहीं। पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवान भी सुरक्षा व व्यवस्थित दर्शन कराने को लेकर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed