यूपीः नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को घर में घुसकर गोली मारी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक शिवप्रताप सिंह के भतीजे ने थाने में पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह सहित उनके दो भाई अनिल सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी राकेश मौर्य चेयरमैन प्रत्याशी रह चुका है।
सोमवार रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। शिव प्रताप सिंह की ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह में मौत हो गई।
इसकी जानकारी मिलते ही रेनुकोट में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह रेनुकोट में हत्यारोपी और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम कर दिया।
उधर सोमवार की रात में ही मिर्जापुर के डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर कई थाने की फोर्स रेनुकोट में तैनात कर दी गई है। जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात दस बजे नकाबपोश छह बदमाश उनके हनुमान सिंह कटरा की दूसरी तरफ दो बाइक खड़ी करके भूतल पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू के पास पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष को कंधे से नीचे सीने पर तीन गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर भाग गए।
घायल नगर पंचायत अध्यक्ष को छोटे भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने आसपास के लोगों के सहयोग से हिडाल्को अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पिपरी के सीओ ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिव प्रताप सिंह राजनीति से जुड़े हैं, हमले के पीछे वजह भी यही हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।