फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nagar Panchayat president shot in sonbhadra

यूपीः नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को घर में घुसकर गोली मारी, मौत

Tue, 01 Oct 2019 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat president shot in sonbhadra
शिवप्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुकूट। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह को सोमवार की रात लगभग 10 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक शिवप्रताप सिंह के भतीजे ने थाने में पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह सहित उनके दो भाई अनिल सिंह और राकेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी राकेश मौर्य चेयरमैन प्रत्याशी रह चुका है।
विज्ञापन


सोमवार रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। शिव प्रताप सिंह की ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसकी जानकारी मिलते ही रेनुकोट में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह रेनुकोट में हत्यारोपी और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर चक्काजाम कर दिया।

उधर सोमवार की रात में ही मिर्जापुर के डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर कई थाने की फोर्स रेनुकोट में तैनात कर दी गई है। जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात दस बजे नकाबपोश छह बदमाश उनके हनुमान सिंह कटरा की दूसरी तरफ दो बाइक खड़ी करके भूतल पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू के पास पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष को कंधे से नीचे सीने पर तीन गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर भाग गए।

घायल नगर पंचायत अध्यक्ष को छोटे भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने आसपास के लोगों के सहयोग से हिडाल्को अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पिपरी के सीओ ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शिव प्रताप सिंह राजनीति से जुड़े हैं, हमले के पीछे वजह भी यही हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed