फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   naaraaj sanvidaakaaron ne kiya virodh pradarshan

भुगतान नहीं होने से नाराज संविदाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन सभा

Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
naaraaj sanvidaakaaron ne kiya virodh pradarshan
ओबरा। थर्मल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के के बैनर तले बुधवार को तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज संविदाकारों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय बिजली प्रबंधन व उच्च बिजली प्रबंधन के खिलाफ संविदाकारों ने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष दीनदयाल केशरी ने बताया कि पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर भुगतान कराए जाने की मांग की जा चुकी है। बताया कि कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से लंबित बिलों का भुगतान कराए जाने की बात कही गई है। बावजूद इसके भुगतान न होने से संविदाकारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ.यूएन सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था, कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूप से लंबित बिलों का भुगतान करा दिया जाएगा। बावजूद इसके अभी तक किसी भी प्रकार की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी। कहा की संविदाकार लगातार निगम की सेवा में लगे हुए हैं। साथ ही सैकड़ों की संख्या में श्रमिक संविदाकारों के माध्यम से कार्य करते हुए विद्युत उत्पादन हेतु ताप विद्युत गृह को चलाने में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद भी निगम प्रशासन द्वारा किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा हैविरोध प्रदर्शन में सीपी राय, केके तिवारी, आदित्य विश्वकर्मा, सुनील कुमार सिंह, आलोक राय, सुदामा सिंह,चंद्रभान राय, राम किंकर सिंह, राजेश चौहान, चार्ली वर्गीस, दुर्ग विजय सिंह, प्रमोद अग्रवाल, रघुराज सिंह, मन्ना सिंह, अमन जैदी, तुफैल अहमद सहित दर्जनों संविदाकार व संविदा श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed