फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   My name in the list, still not found accommodation

Sonebhadra News: सूची में मेरा नाम, फिर भी नहीं मिला आवास

Sun, 04 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
My name in the list, still not found accommodation
सोनभद्र। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न होने के पश्चात शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा व सीओ राहुल पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं को सुनीं। संबंधित अधिकारियों को मामलों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सहजन खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि जयकुमार ने बकाया भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्राम पंचायत में टैंकर से पानी आपूर्ति की गई है। खराब सबमर्सिबल की मरम्मत कराई गई थी, मगर उसका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। भुगतान न होने से टैंकर संचालक देव कुमार और कन्हैया मौर्य प्रधान के घर का चक्कर लगा रहे हैं, अधिकारियों से बकाया भुगतान किए जाने की मांग की। सदर ब्लाक के बेठीगांव निवासी बिंदु कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आवास न मिलने की फरियाद सुनाई। बताया कि आवास सूची में 33 नंबर पर बिंदु कुमार का नाम है और छोटे भाई ज्वाला त्रिपाठी का नाम 13 नंबर और 16 नंबर पर भतीजा रविंद्र कुमार का नाम आवास सूची में शामिल है। बावजूद उन्हें आवास आवंटन अब तक नहीं हो सका है। इससेे वे आवास का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। परसौना गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने प्रार्थना पत्र देकर सरकारी नाली पर कब्जे की शिकायत की। बताया कि कुछ लोग सरकारी नाली पर कब्जा कर लिए हैं। इससे फसल की सिंचाई करने में किसानों को काफी असुविधा हो रही है कब्जे का विरोध किया गया पर इसका असर नहीं पड़ा। प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक नाली को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की। अफसरों ने सभी शिकायतों का जांच कराकर समुचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed