फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   My brother drowned in Kanhar river, one dead, another missing

कनहर नदी में डूबे ममेरे भाई, एक की मौत, दूसरा लापता

Fri, 06 Aug 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
My brother drowned in Kanhar river, one dead, another missing
जोगियावीर मंदिर के पास शुक्रवार को कनहर नदी में नहाते समय दो ममेरे भाई डूब गए। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद एक बालक की लाश नदी से बरामद की, जबकि दूसरे का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। तेज बारिश के बीच गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी रही। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोटा ग्राम पंचायत के बरसौना टोला निवासी बबलू का पुत्र सूरज (10) अपने ममेरे भाई अजय (11) और कुछ बच्चों के साथ शुक्रवार को जोगियावीर मंदिर के पास नदी में नहाने गए था। बारिश के चलते उफनाई नदी के तेज बहाव में फंसकर सूरज और अजय डूबने लगे। उनके साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। पास के खेतों में सिंचाई कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक दोनों बालक नदी के पानी में समा गए थे। सूचना पाकर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नदी में जाल डालकर डूबे बालकों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। चार घंटे तक खोजबीन के बाद लोग थककर बैठ गए तब सूरज के पिता बबलू अपने कुछ साथियों के साथ नदी में उतर गए। काफी मशक्कत से सूरज का शव बरामद हुआ। अजय का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। तेज बारिश के चलते नदी में बहाव तेज होने के कारण भी खोज प्रभावित रहा। मौके पर ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह, एसओ नवीन तिवारी, हलका लेखपाल सुरेंद्र मिश्र, सरजू यादव, ग्राम प्रधान प्रहलाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed