फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mutilated body of a youth missing for ten days found in the forest murder suspected

Sonbhadra : दस दिनों से लापता युवक का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Mon, 06 Jan 2025 07:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव के पास जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा और घर से छह किमी दूर उसकी लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने गांव की एक युवती और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Mutilated body of a youth missing for ten days found in the forest murder suspected
एएसपी कालू सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा के पास जंगल में सोमवार को एक युवक का शव मिला। वह पिछले दस दिनों से लापता था। क्षत-विक्षत शव पर कई जख्म भी मिले हैं। युवक की बाइक घटनास्थल से छह किमी दूर एक घर के पास से बरामद हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। शव को परीक्षण के लिए बीएचयू भेजा गया है।

विज्ञापन


दुद्धी के मनबसा गांव निवासी दिनेश कुमार (24) गत 26 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर से अपनी बाइक लेकर गड़दरवा गांव के लिए निकला था। उसका इस गांव में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। अगले दिन 27 दिसंबर को दोपहर तक परिजन युवक से संपर्क के लिए लगातार फोन करते रहे, मगर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसके बाद से मोबाइल भी बंद हो गया।
विज्ञापन


दिनेश की बाइक गड़दरवा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के समीप मिली। दिनेश के पिता शिवकुमार ने काफी खोजबीन के बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गड़दरवा गांव के कुछ लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर हाथीनाला पुलिस ने गांव निवासी चंदर, उसकी पत्नी, विजय सिंह गोंड, देव सिंह, मनोज, विजय गुप्ता, देव सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार की सुबह बीट चौकीदार ने दुद्धी-हाथीनाला मार्ग से करीब दो सौ मीटर अंदर पगडंडी के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा।

शव पर मौजूद कपड़ों व जूते से शिनाख्त परिजनाें ने दिनेश के रूप में की। दिनेश का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथीनाला थाना पहुंच कर हत्या का आरोप लगाने लगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, थानाध्यक्ष चोपन विजय चौरसिया, हाथीनाला एसओ भैया एसपी सिंह, दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां से फॉरेंसिक परीक्षण के लिए बीएचयू भेज दिया गया।


दिनेश का गड़दरवा गांव निवासी युवती के घर आना-जाना था। युवती के ही परिवारवालों पर दिनेश के पिता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस हर पहलू पर घटना की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। -कालू सिंह, एएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed