फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder accused accused of occupying forest department land

Sonebhadra News: हत्यारोपियों पर वन विभाग की भूमि कब्जाने का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Murder accused accused of occupying forest department land
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी अनुराग पाल हत्याकांड के आरोपियों पर अब वन विभाग की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। इसी जमीन पर कब्जे के विरोध को लेकर आरोपियों ने कुछ लोगों की पिटाई भी की है। पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव, अमरजीत यादव और इंद्रजीत यादव की ओर से मार्च 2023 में मंगल पाल के बेटे अनुराग की अपहरण कर हत्या कर दी गई। इसके लिए भाड़े के बदमाश भी बुलाए गए थे। जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने गवाहों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस पर जनवरी 2024 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस बीच एक सप्ताह पूर्व मंगल पाल, उसके भाई सहित तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया था। पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी रहे राजेश यादव, अमरजीत यादव, इंद्रजीत यादव के साथ ही परिवार के ही तीन अन्य सदस्यों दिनेश यादव, शिवशंकर यादव और रमाशंकर यादव पर मारपीट और हत्या की धमकी का केस दर्ज किया था। अब मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस का पक्ष सामने आया है। घोरावल पुलिस के मुताबिक राजेश यादव व उसके परिवार के लोग वन विभाग की जमीन कब्जा कर रहे हैं। इसमें निर्माण कराया जा रहा था। वन विभाग की ओर से कार्रवाई में मंगल पाल व उसके भाई ने सहयोग किया था। इससे आरोपी नाराज थे। इसी को लेकर मंगल पाल सहित तीन लोगों की पिटाई की थी। घोरावल पुलिस का दावा है कि मामले में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed