फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MP raised questions on the operation of toll plaza in Lodhi

Sonebhadra News: सांसद ने लोढ़ी में टोल प्लाजा के संचालन पर सवाल उठाए

Sun, 23 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
MP raised questions on the operation of toll plaza in Lodhi
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के सेंचुरी एरिया से टोल प्लाजा हटाए जाने और अवैध खनन का मुद्दा छाया रहा। सांसद ने लोढ़ी में टोल प्लाजा के संचालन पर सवाल उठाए। जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद के विस्तारित क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहले केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने चोपन के पश्चिम सोन नदी में अवैध बालू खनन किए जाने का मुद्दा उठाया और इसे रोके जाने का निर्देश दिया। लोढ़ी में संचालित टोल प्लाजा पर सवाल उठाए। वन विभाग ने किस आधार पर टोल प्लाजा और कार्यालय निर्माण के लिए एनओसी दी, इसके बारे में साक्ष्य मांगा। कहा कि लोढ़ी से टोल प्लाजा हटाया जाना गरीब जनता के हित में होगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भी नगर सीमा के समीप टोल प्लाजा संचालित किए जाने पर सवाल उठाए। टोल प्लाजा पर एक लेन मरीजों के लिए आरक्षित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर के विस्तारित क्षेत्र में 17 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें से कई इलाकों में पेयजल की समस्या है। नगर के विस्तारित क्षेत्रों को अमृत योजना 2.0 में शामिल करने और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पहल करने पर जोर दिया। नगर क्षेत्र में नाला निर्माण में बाधक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग का मुद्दा उठाया। पटवध से बसुहारी तक सड़क निर्माण का मुद्दा भी उठा। पीएमजीएसवाई के एक्सईएन प्रशांत यादव ने कहा कि एनओसी नहीं मिलने से करीब 20 किमी सड़क का निर्माण रुका है। जन प्रतिनिधियों ने मेरिट के आधार पर आंगनबाड़ी भर्ती किए जाने और आदिवासियों को पट्टा दिए जाने पर जोर दिया। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के सदस्योें के सुझाव पर काम करने व समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, दुद्धी विधायक के प्रतिनिधि श्रीराम अवध यादव, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ.अश्वनी कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पात्र व्यक्तियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: सांसद
दिशा की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सांसद छोटेलाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी तालमेल स्थापित कर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने व मनरेगा के कामों के बकाये का भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed