फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother kept thinking children were playing, dead body found in pond

Sonebhadra News: मां सोचती रही बच्चे खेल रहे, तालाब में शव मिला

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Mother kept thinking children were playing, dead body found in pond
जुगैल गांव के टोला बुट्टी में दो बच्चों की मौत के बाद रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पुरुष सदस्य बच्चों के पोस्टमार्टम और फिर अंतिम संस्कार में गए थे तो घर पर मौजूद महिलाएं मासूमों की शरारतों को याद कर शोक में डूबी थीं। उनकी आंखों के सामने बार-बार बच्चों के चेहरे आ रहे थे। उनका नाम पुकारते हुए वह बिलख उठती थीं।
विज्ञापन

शनिवार को घर के बाहर खेलने के दौरान टोला बुट्टी निवासी पतिराज का पुत्र गांधी (3) और अरविंद का पुत्र रंगीला (4) घर के पास स्थित तालाब में डूब गए थे। घंटों बाद उनका शव बरामद हुआ था। दो बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। परिजनों के मुताबिक, घर के बाहर बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए छोटा तालाब बनाया गया था। इसमें महज तीन फीट ही पानी है। किसी को जरा भी आशंका नहीं थी कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित होगा। परिजनों ने बताया कि रंगीला और गांधी जब घर के बाहर खेल रहे थे तो उनकी माताएं घर के अंदर अपने काम निपटा रही थीं, जबकि पिता मजदूरी करने गए थे। काफी देर बाद जब बाहर से बच्चों की कोई हलचल नहीं समझ में आई तो मां व अन्य परिजन उन्हें ढूंढने लगे। काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो चिंता बढ़ने लगी थी। बाद में तीस मीटर दूर तालाब में दोनों बच्चों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन

इसके बाद से ही रंगीला की मां बालकुमारी सदमे में है तो गांधी की मां पानमति भी सुध-बुध खो चुकी हैं। दोनों बार-बार अपने बच्चों का नाम पुकारते हुए बेहोश हो जा रही हैं। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने में जुटे रहे। रंगीला दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दो वर्ष तो एक बड़ी बहन छह वर्ष की है। वहीं गांधी को भी एक दो साल की बहन है। रविवार को दोनाें बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed