{"_id":"614f57702408250cbd665b5d","slug":"mother-daughter-died-due-to-drowned-while-mother-jumped-to-save-daughter-from-drowning-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बेटी को डूबता देख बचाने के लिए कूदी मां, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बेटी को डूबता देख बचाने के लिए कूदी मां, दोनों की हुई मौत
Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा गांव में शनिवार को बंधी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। मां डूब रही बेटी को बचाने के लिए बंधी में कूदी थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गरदरवा गांव निवासी संतोष पटेल की बेटी राधिका(13) अपने भाई आकाश(9) के साथ घर के बगल में स्थित पड़ावनशीला बंधी में नहाने गई थी। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगी। इस पर आकाश दौड़ते हुए घर गया और मां संजू को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कलेजे के टुकड़े के डूबने की खबर पाकर मां दौड़ते हुए पहुंची और उसने बंधी में छलांग लगा दी। तैरना न आने के कारण वह भी बंधी में डूबने लगी। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुट गए। काफी मशक्कत से लोगों ने मां-बेटी को बाहर निकाला, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन