फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother Chandraghanta worshiped with chant

मंत्रोचार के साथ पूजी गई मां चंद्रघंटा

Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandraghanta worshiped with chant
राबर्ट्सगंज आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाया गया। ऐसा करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चहुुंओर माता रानी का जयकारा लग रहा था।
विज्ञापन

मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा का दर्शन-पूजन कर भक्त भाव विभोर हो गए। अलसुबह से ही राबर्ट्सगंज नगर में विराजमान मां शीतला, सातो शीतला, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, आंबेडकर नगर में कड़े शीतला माता, सांई मंदिर के समीप मां दुर्गा, मोहाल के मां काली के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सर्व प्रथम पुजारियों ने मां की पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी का जयकारा लगाते हुए पूजा-अर्चना किया। घंटे-घड़ियाल की गूंज से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया। डाला संवाददाता के मुताबिक बारी में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। मां का एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब रहे। यहीं हाल नेवारी में स्थित कुंडवासिनी देवी, अमिला देवी, रामगढ़ में स्थित मां काली के दरबार मेें देखने को मिला। शक्तिनगर में विराजमान मां ज्वालादेवी के दरबार में भी भक्तों का तांता लगा रहा। उधर नौ दिनों तक उपवास रखने वाले भक्तों समेत अन्य श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर कोराना जैसी महामारी से सभी को सुरक्षित रखने के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed