फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Most complaints on the portal of land dispute, quality settlement challenge

पोर्टल पर सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद की, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण चुनौती

Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Most complaints on the portal of land dispute, quality settlement challenge
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिला फिसड्डी है। डीएम की लगातार सख्ती और कार्रवाइयों के बावजूद रैंकिंग में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हो पाया है। इसके पीछे डिफाल्टर श्रेणी वाली शिकायतों की अधिकता को मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल रैंकिंग में सुधार और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए प्रशासन ने गांव समाधान दिवस के रूप में नई पहल की है। माना जा रहा है कि इससे स्थिति काफी हद तक सुधरेगी।
विज्ञापन

लंबे भौगोलिक क्षेत्रफल वाले जिले में भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक हैं। इनमें से तमाम मामले कोर्ट में भी विचाराधीन हैं। बावजूद भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद जारी है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए लोग संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। जांच-पड़ताल के दौरान जब मामला कोर्ट में होता है तो फिर कार्रवाई करने वाली टीम भी पीछे हो जाती है। लिहाजा पोर्टल पर डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि शासन स्तर पर हुई समीक्षा में जिले की राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल तहसील, पुलिस सहित अन्य विभागों के स्तर पर निस्तारण की प्रगति अच्छी नहीं मिली है। यह स्थिति तब है, जबकि डीएम लगातार आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में सख्ती बनाए हुए हैं। पिछले दिनों 19 अफसरों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जून में पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण के मामले में सोनभद्र सभी 75 जिलों में 69वीं रैंक के साथ बॉटम 10 में शामिल था। वहीं ताजा रैकिंग में इसे 36वां स्थान मिला है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि पीड़ितों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराया जा रहा है। समग्र प्रयासों के चलते ही रैंकिंग 69 से घटकर 36 तक आई है। अब प्रत्येक सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि मौके पर गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। जल्द ही रैकिंग में बेहतर स्थान दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed