फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mobile vehicle in cancer screening

मोबाइल वाहन में हुई कैंसर की जांच

Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mobile vehicle in cancer screening
मोबाइल वाहन में हुई कैंसर की जांच
राबर्ट्सगंज में स्थित एक होटल परिसर में बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच ने कैंसर इस्क्रीनिंग मोबाइल वाहन का स्वागत किया। यहां चिकित्सकों ने रोगियों के कैंसर रोग की मुफ्त जांच की और उन्हें उपचार कराने की सलाह दी। मारवाड़ी युवा मंच के जागरूकता अभियान के तहत देश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करने के बाद कैंसर इस्क्रीनिंग मोबाइल वाहन राबर्ट्सगंज में बुधवार को पहुंची। वाहन के साथ चल रहे तकनीक विशेषज्ञ आनंद सिंह, शबनम परवीन, सनोज रावत, अमरीश चौधरी ने कैंसर रोग की जांच की।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने फीता काट कर किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डा. प्रवेश सिंह, डाक्टर विद्यावती सिंह, डा. रोहित केेडिया व मनोज चौबे ने भी रोगियों सलाह दी। युवा मंच के संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, प्रदीप खेतान और नवीन थरड ने कहा कि चार सौ लोगों के जांच करने का लक्ष्य है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, ओम प्रकाश गोयल, रमेश गोयल, रवि शंकर सर्राफ, पंकज कानोडिया, सचिन अग्रवाल, अमित चौधरी, संदीप खेतान, मीना अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed