फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State met CM regarding the problems of the area

Sonebhadra News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले राज्यमंत्री

Thu, 01 Aug 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Minister of State met CM regarding the problems of the area
ओबरा। ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर जनपद समेत क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी समस्याओं का समाधान कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

ओबरा विधायक राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि जनपद सोनभद्र व ओबरा विधानसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां के निवासियों के लिए विकास खंड चोपन के बैरपुर नदहरी-कनहरा मार्ग व अमिरिनिया-चंचलिया मार्ग तथा करवरिया टापू मार्ग में विजुल नदी पर पुल का निर्माण जरूरी है। मीतापुर अगोरी मार्ग व बेलगडी़ पटवा टोला में सोन नदी पर पुल का निर्माण जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

इन नदियों पर जल्द पुल का निर्माण हो जाने से तमाम ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्रदान होगी। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत परनी में लगभग 50 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर विश्वविद्यालय बनाया जाए। क्षेत्र में विश्वविद्यालय नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ओबरा इंटर काॅलेज, जो पूर्व में राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा संचालित था, इसे विभाग द्वारा निजी शिक्षण संस्थान को दे दिया गया है। इस पर गहनता से विचार कर सरकारी शिक्षण संस्थान घोषित किया जाए ताकि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निर्धन बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई उत्पन्न न हो। इसके अलावा जनपद के ग्राम पंचायत सलखन, जुगैल, पनारी, कुलडोरी में राजकीय इंटर काॅलेज की स्थापना कराई जाए, जिससे दूरदराज शिक्षा ग्रहण करने जाने वाले अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके। राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed