फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minister of State launches Vikas Bharat Sankalp Yatra

Sonebhadra News: राज्यमंत्री ने रवाना की विकसित भारत संकल्प यात्रा

Wed, 15 Nov 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Minister of State launches Vikas Bharat Sankalp Yatra
सोनभद्र। आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। सदर ब्लॉक के रुदौली गांव से समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा जिले के 108 गांवों से गुजरेगी। इस दौरान इन गांवों में प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और आदिवासी कल्याण के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। उधर, चोपन ब्लाॅक के बेलछ गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

रुदौली में हुए कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि इस विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं से शत-प्रतिशत व्यक्तियों को लाभान्वित करना है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली लाई जा सके। विकास यात्रा की शुरुआत प्रदेश के दो जनपदों में की गई है। इसमें सोनभद्र और लखीमपुर खीरी शामिल है।
विज्ञापन

बताया कि विकास यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित होगा। स्वास्थ्य शिविर, आधार नामांकन, मेरा भारत स्वयंसेवक नामांकन जैसी सेवाएं भी कार्यक्रम स्थल पर प्रदान की जा रही है। इस मौके पर राज्य मंत्री के साथ भारत सरकार के विशेष सचिव अजय तिवारी और डीएम चंद्र विजय सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साइकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एसडीएम ओबरा प्यारे लाल मौर्य, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed