{"_id":"651b06b1a874e3492e03397c","slug":"minister-of-state-inspected-the-bridge-built-on-renuka-river-sonbhadra-news-c-20-1-vns1005-378991-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुका नदी पर बने पुल का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुका नदी पर बने पुल का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका नदी पर नवनिर्मित पुल का छह अक्तूबर को होने वाले उद्घाटन की
तैयारी को लेकर राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सोमवार को निरीक्षण किया। उनके साथ सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सेतु निगम विंध्याचल मंडल के प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस उपाध्याय एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेश ठाकुर ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की। राज्य मंत्री संजीव गोंड ने उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बनने वाले विशाल पंडाल स्थल, अतिथियों के बैठने के इंतजाम, पार्किंग स्थल, जलपान एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी आदि की जानकारी लेते हुए संबंधितों को समय से
व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने ओबरा वीआईपी गेस्ट हाउस में सेतु निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर वार्ता की। उन्होंने बताया कि आगामी छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद 73 करोड़ 25 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए इस पुल को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम भव्य होगा जिसमें करीब पांच हजार लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी उत्कर्ष सिंह, सहायक अभियंता सेतु निगम रियाज हुसैन, जेई सेतु निगम अनिल कुमार दुबे, जेई पीडब्ल्यूडी जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन