{"_id":"3125462cd16f40b8cd391cc2b8a1eea1","slug":"mining-surveyor-burnt-effigies-of-the-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सर्वेयर का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सर्वेयर का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन क्षेत्र में गुरुवार को हुए विस्फोट में मारे गए आठ लोगों के मामले में शुक्रवार को सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुशील मिश्रा संग्राम के नेतृत्व में ओबरा सुभाष तिराहे पर खनन सर्वेयर रामनाथ यादव का पुतला दहन कर उनको पद से हटाए जाने की मांग जिला प्रशासन से किया।
साथ ही मृतकों के परिजनों को 15 लाख तथा घायलों को दो-दो लाख रुपये नगद मुआवजा देने की मांग की।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतकों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ घटना के दोषियों व संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इन्होंने घटना का दोषी खनन विभाग को बताया। वहीं जिला योजना समिति के सदस्य मंजू देवी की अध्यक्षता में खनन हादसे को लेकर मृतक मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
कामगार संगठन ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद व सचिव मणि शंकर पाठक ने घटनास्थल का दौरा कर विस्फोटक की जांच कराए जाने के साथ मृतक आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
भाजपा मंडल ओबरा के कार्यकर्ताओं ने जेपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर खनन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के अधिकतम मुआवजा दिए जाने की मांग की। बैठक में बृजेश पांडेय, शैलेंद्र माली, विजय पटेल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश चंद्रवंशी, महेंद्र यादव, विपिन कश्यप, राजू अन्ना आदि रहे।