{"_id":"6134fd148ebc3e327f5e9156","slug":"mines-officer-raided-railway-buildings-made-of-illegal-sand-sonbhadra-news-vns6099148122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान अधिकारी ने की छापेमारी, अवैध बालू से बनते मिले रेलवे के भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान अधिकारी ने की छापेमारी, अवैध बालू से बनते मिले रेलवे के भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन कस्बे में रेलवे परिसर में बनाए जा रहे कई भवनों में बालू का अवैध भंडारण होने की सूचना पर रविवार को दलबल के साथ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने छापेमारी की। इस दौरान कई भवनों मेें भारी मात्रा में बालू भंडारण पाया गया। खान अधिकारी ने मौके पर मौजूद रेलवे के ठेकेदार के कर्मियों से बालू डंप रखने से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सके।
रविवार की दोपहर बाद अचानक खान अधिकारी जेपी द्विवेदी चोपन में रेलवे की ओर से कराए जा रहे भवनों के निर्माण स्थल पर पहुंचे। खान अधिकारी वहां पर अवैध तरीके से किए गए बालू के भंडारण को देख दंग रह गए। खान अधिकारी ने मातहतों को भंडारण कर रखे गये बालू को नपवाया। साथ ही मौके पर मौजूद ठेकेदारों के कर्मियों से निर्माण में उपयोग किए जा रहे बालू के कागजात की मांग की। अधीनस्थों से भवन निर्माण करवा रहे ठेकेदारों से उपयोग और भंडारण किए गए बालू के कागजात मंगाकर जांच करने का निर्देश दिया। खान अधिकारी ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि चोपन में रेलवे की ओर से बनवाए जा रहे भवनों में ठेकेदार सोन नदी से अवैध तरीके से बालू खनन कर उपयोग कर रहे हैं। इसी के परिप्रेक्ष्य में जांच की जा रही है। कहा कि अगर भंडारण किए गए बालू के कागजात नहीं दिखाया गया तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे की ओर से चोपन में भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। कुछ आवास पूर्ण हो चुके हैं और कुछ भवनों का निर्माण चल रहा है।