फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury rises four degrees, still no relief from melting

Sonebhadra News: चार डिग्री चढ़ा पारा, फिर भी गलन से राहत नहीं

Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises four degrees, still no relief from melting
सोनभद्र। सोनांचल में कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। तापमान बढ़ने के पीछे कोहरा पड़ना बताया जा रहा है। हालांकि पूरे दिन चले शीतलहर की वजह से गलन से राहत नहीं मिली। सुबह साढ़े नौ बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली पर सर्द हवा चलने से बेअसर साबित हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को चुर्क क्षेत्र का सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं, अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस प्रकार शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार की रात में घना कोहरा छाया रहा। रविवार की सुबह भी कोहरे का असर रहा और सुबह साढ़े नौ बजे के बाद सूरज निकला। सुबह और शाम के वक्त गलन अधिक रही। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम ढलते ही ग्रामीण अंचल की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चट्टी चौराहों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच घंटे विलंब रही मूरी एक्सप्रेस

सोनभद्र। जम्मू से टाटानगर तक जाने वाली जम्मूतवी टाटानगर मूरी एक्सप्रेस डाउन का संचालन कोहरे की वजह से रविवार को पांच घंटे विलंब से हुआ। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनी सारस्वत के मुताबिक दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रहे घने कोहरे की वजह से एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चली। हालांकि नई दिल्ली से रांची और फिर रांची से नई दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही है। अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन समय से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed