फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Merchants' XI won the opening match by eight wickets

व्यापारी एकादश ने आठ विकेट से जीता उद्घाटन मैच

Thu, 02 Jun 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Merchants' XI won the opening match by eight wickets
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार की रात विधायक रामदुलार गोंड ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले दिन प्रशासन-मीडिया एकादश व व्यापारी एकादश के बीच मैच खेले गए। इसमें व्यापारी एकादश ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

डीहवार बाबा नाइट प्रीमियम लीग के शुभारंभ के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई। खेल व खिलाड़ियों का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है। इसे लेकर ही तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार केशरी ने अतिथियों का स्वागत किया। थाना प्रभारी सूर्यभान ने टॉस कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मीडिया व प्रशासन एकादश की टीम ने 10 ओवर के मैच में मात्र 35 रन पर ही सिमट गई। व्यापारी एकादश ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। व्यापारी एकादश की टीम के कैप्टन विकास जायसवाल को विधायक ने पुरस्कृत किया। मीडिया-प्रशासन एकादश के कैप्टन थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन मो. शमीम अंसारी ने किया। कमेंट्री अश्वनी जायसवाल ने की। इस मौके अभय सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम, डॉ. सरवन, रमीज आलम, पूर्व प्रधान रामनारायण शर्मा, डॉ. राजीव रंजन, आकाश सिंह, रवि गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, अमरेश केसरी, संजय गुप्ता, उदय जायसवाल, अशोक जायसवाल, रमेशचंद्र, उज्ज्वल पटेल, अमन जायसवाल, मुकेश पासवान, राहुल, डीसी मद्धेशिया, विकास राज, मनोज गुप्ता, चिंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed