फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   meeting

महिला-बाल अधिकारों के संरक्षण पर हुई चर्चा

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
सोनभद्र। राबटर्सगंज ब्लाक में उप जिलाधिकारी रमेश केंद्र की अध्यक्षता में महिला शक्ति केंद्र के ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स एवं ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालकों केे लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रूबी पाठक, सीमा द्विवेदी, विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजली विक्रम सिंह, पूर्ति निरीक्षक शशिकांत मौर्य, साधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, नगवां विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी एके जौहरी की अध्यक्षता में महिला शक्ति केंद्र के ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स तथा ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक साधना मिश्र, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे, ममता फाउंडेशन के प्रत्यक्ष पांडेय आदि ने महिलाओं, बालकों के हित को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर प्रकाश डाला। कोराना को लेकर खुद सजग रहने, दूसरों को जागरूक बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed