{"_id":"5f1dc2a08ebc3e637749277e","slug":"meeting-sonbhadra-news-vns538059342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी और बिना भीड़ के मनाएं त्योहार, लाकडाउन का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी और बिना भीड़ के मनाएं त्योहार, लाकडाउन का करें पालन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। जिले के धर्मगुरूओं की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें आगामी त्योहार पर चर्चा की गई। इस दौरान त्योहार को सादगी और बिना भीड़ के मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव संबंधी सभी धर्मों के धर्मगुरूजन जन जागरूकता का कार्य करें। सामाजिक दूरी ही कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव का रास्ता है। जनता में धर्मगुरूओं की अच्छी पैठ होती है। धर्मगुरूओं के बातों को नागरिक मानते भी हैं। धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकठ्ठा न होने पायें। स्वयं के साथ ही समाज व देश के लिए सामाजिक दूरी को बनाये रखने के साथ ही नागरिकों से भी सामाजिक दूरी बनाये रखने का प्रयास जारी रखा जाय। बैठक में मौजूद सभी धर्मोें के धर्मगुरूजनों ने कोरोना के संक्रमण के रोकने के लिए हर संभव कारगर कदम उठाने यानी किसी भी धर्म के धर्म स्थल पर भीड़ इकठ्ठा न होने का भरोसा दिलाया। उन्होने समन्वय बैठक में सभी धर्मो से मिले सुझावों का स्वागत करते हुए, त्योहार के मौके पर बिजली पानी व साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवास्था शहरी इलाकों में अधिशासी अधिकारी व देहात इलाकों में जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजली विभाग, जल आपूर्ति से जुडे लोगों को बनाये रखने की हिदायत दी। इस दौरान एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुनाधर चौहान, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।