फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   meeting

लापरवाह अधिकारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी

Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वच्छ भारत मैनेंजमेंट कमेटी की बैठक हुई। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि जिले में स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक शौचालय के स्थापना के साथ ही साफ-सफाई के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाए। जरूरतमंदों को शौचालय देने के साथ ही शौचालय के प्रयोग के लिए नागरिकों को प्रेरित करके स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। खराब काम करने वाले ग्रामस्तरीय पंचायत राज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के लापरवाह अधिकारियों के को बर्खास्त करने की कार्रवाई हो। डीएम ने बैठक में पाया कि सर्विस प्रोवाइडर द्वारा आउटसोर्सिंग जनशक्ति से मानक के विपरीत कई गुना ज्यादा पैसा काट लिया जाता है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला स्वच्छता समिति की ओर से सर्विस प्रोवाइडर का अनुबन्ध समाप्त करने के साथ ही ब्लैक लिस्टेड करने व प्रदेश के सभी जिलों में अवांछनीय सर्विस प्रोवाइडर को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए पत्र भेजा जाए। कहा कि बार-बार आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद जिन ग्राम स्तरीय अधिकारियों के कार्यों में सुधार नहीं हो रहा है और पर्याप्त सुधार के मौके दिये जा चुके हैं, उन लापरवाह ग्राम स्तरीय अधिकारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाय। समीक्षा बैठक में स्वच्छताग्राहियों को सक्रिय करना, ओडीएफ स्थायित्व सामुदायिक शौचालय निर्माण, निगरानी संचालन, तैयार शौचालयों पर कोविड संक्रमण से बचाव सम्बन्धी संदेश का प्रदर्शन आदि पर विचार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, परियोजना निदेशक आर.एस. मौर्या, बीएस डॉ. गोरखनाथ पटेल, एडीपीआरओ विनोद कुमार, सैफूल्ला खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed