{"_id":"65b7ff427a4a0510680a17c4","slug":"mechanic-dies-after-being-hit-by-volvo-dumper-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-108796-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाल्वो डंपर की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाल्वो डंपर की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला कोयला क्षेत्र के खदान में सोमवार को हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे से कंपनी कर्मचारियों व कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। मृतक के साथियों ने कंपनी प्रबंधन पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है।
कोयला निकासी के लिए खदान में अधिभार (ओबी) हटाने का कार्य सतत चलता है। कृष्णशिला में ओबी हटाने का कार्य निजी कंपनी केएन इंटरनेशनल कर रही है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वाल्वो डंपर ऑपरेटर गाड़ी को बैक करने लगा। बताते हैं कि इसी दौरान डंपर की चपेट में आने से संविदा पर मैकेनिक का कार्य करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पंहुचे कंपनी प्रबंधन के अधिकारी घायल मैकेनिक को बैढ़न (मप्र) स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मी की पहचान गुलाब चंद (35) पुत्र शंकर गोंड निवासी चंदौली के रूप में हुई। बताया गया कि गुलाब भोर में कंपनी की मशीन में ग्रीसिंग कर रहा था। इसी दौरान वाल्वो की चपेट में आ गया। मृतक के साथियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन तथ्य को छुपा रहा है। मेकेनिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस मामले में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने घटना की पुष्टि करते बताया कि घायल को पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।