फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mass rendition of 'Vande Mataram' held in Sonanchal.

Sonebhadra News: सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम्

Fri, 25 Sep 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mass rendition of 'Vande Mataram' held in Sonanchal.
सरस्वती विद्या मंदिर ककरी में वंदे मातरम गाते छात्र व ​शिक्षक। स्रोत संस्थान
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिले में सामूहिक रूप वंदे मातरम् का गायन किया गया। जगह-जगह वंदे मातरम के साथ ही इसकी रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन

ओबरा नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने गायन किया। विद्यालय के प्रबंधक विमल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ओबरा की प्रधानाचार्या अलका वर्मा मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य बंशधारी यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। कोषाध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर धुरंधर शर्मा, बृजेश पांडेय, नीरज भाटिया, विशाल गुप्ता, राजकुमार यादव रहे।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी स्थित बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को नमामि भारतम् अभियान के तहत वंदे मातरम् हुआ। सुबह 11 बजे विद्यालय के सभागार में 175 छात्र-छात्राओं, आचार्यों और गणमान्य लोगों ने वंदे मातरम् का गायन किया। शुभारंभ डॉ.ब्यास चंद्र विश्वकर्मा और विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार ने किया। इस मौके पर केंद्र अध्यक्ष मिथलेश सिंह, डॉ. लालजी सुमन, धनुकधारी, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, आचार्य आलोक पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता की आरती की गई
रेणुसागर। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के संयोजन में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि विभाग संचालक पुनीत लाल, ककरी परियोजना के अरुप बरई और कार्मिक अधिकारी विनोद यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् से गूंज उठा। प्रधानाचार्य शिवजी राय ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रबंधक जगदीश्वरी प्रसाद तिवारी, सह प्रबंधक केपी राय, कोषाध्यक्ष लालसा राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed