{"_id":"67fbfa923180a2128e015d39","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-case-filed-against-five-including-her-husband-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126926-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस
विज्ञापन
दुद्धी। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने जबरत गर्भपात भी करा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। म्योरपुर के कुदरी गांव निवासी पीड़िता प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2023 को दुद्धी के बीड़र गांव निवासी विशाल कुमार के साथ हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पति व ससुरालवाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करा दिया। मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। विवाद सुलझाने के लिए उसने काफी प्रयास किया, लेकिन ससुरालवालों का रवैया नहीं बदलने पर उसने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में पति विशाल कुमार, ससुर नरेश चंद्र, सास शारदा देवी और अखिलेश के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
महिला ने की जान देने की कोशिश
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। बताते हैं कि गांव निवासी निर्मला देवी (42) का किसी बात को लेकर पति नवल किशोर से विवाद हो गया। इसी से आहत होकर निर्मला देवी ने कमरे में फंदा लगा लिया। संयोग रहा कि घरवालों की उस पर नजर पड़ गई। आनन-फानन उसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।