फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many poles were broken between rain and storm, power supply

Sonebhadra News: बारिश और आंधी के बीच कई पोल टूटे, बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 21 Jun 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Many poles were broken between rain and storm, power supply
सोनभद्र/बभनी। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित आस-पास के इलाके में बुधवार को दोपहर में बूंदाबांदी हुई। वहीं बभनी क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश में कई बिजली के पोल गिर गए। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बारिश और आसमान में बादल छाए होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में बुधवार की दोपहर पौने दो बजे आंधी चलना शुरू हुई। अच्छी बारिश के अनुमान से लोग खुश हुए, लेकिन बादल बस बूंदाबादी तक सिमटे रहे। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं बभनी क्षेत्र में दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदला। पहले आंधी आई जिससे कई पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं बिजली के दर्जनों खंभे भी गिर गए। बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति ठप हो गई, जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया, इससे पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी उपलब्ध हो सकेगा। आंधी तूफान से पेड़ों को बिजली के खंभे पर गिर जाने से बिजली के दर्जनों खंभे धराशाई हो गए। इससे बभनी, असनहर, संवरा, घघरी, घघरा, बरवें, चौना, बहेराडोल, डूभा, करकच्छी, बजिया, छिपिया, पोखरा, चैनपुर, धनवार, इकदीरी, मचबंधवा, रंदह,आसनडीह,बैना, कोंगा, धनखोर,चपकी,बचरा, बडहोर सहित कई गांवों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि आंधी तूफान से असनहर, आसनडीह,सागोबांध में बिजली के दर्जनों खंभे गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि असनहर गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई है, इससे ट्रांसफार्मर बीच से फट गया है। कहा कि अभी मेन लाइन के साथ-साथ गांवों में पेट्रोलिंग करायी जा रही है। फाल्ट सही कराते हुए आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed