फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many officers, employees found absent in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई अधिकारी, कर्मचारी

Tue, 24 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Many officers, employees found absent in DM's inspection
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिगंम ने मंगलवार को सुबह 10.10 बजे विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्यालयाध्यक्षों से जवाब तलब किया है। चेतावनी दी है कि समय से कार्यालय न पहुंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय, परियोजना निदेशक डीआरडीए कार्यालय, जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय, सहकारिता विभाग, उपायुक्त श्रम रोजगार, कौशल विकास मिशन, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय, विकलांग जन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक बचत कार्यालय, जिला समाज अधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी कार्यालय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी व सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी गैर हाजिर पाये गये। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। चेताया कि समय से आफिस न आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैर हाजिरी के संबंध में संबंधित कार्यालयाध्क्षों से जवाब मांगा है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बेहतर सफाई रखने और समय से उपस्थित रह कर राजकीय कार्यों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed