फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   manrega

मनरेगा कार्य में फर्जी मस्टररोल का आरोप

Sun, 02 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
manrega
बभनी। म्योरपुर ब्लॉक के जरहा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जी मस्टररोल भर लाखों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। फर्जी मस्टर रोल भरकर ग्राम पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसके परिजनों को लाभ पहुंचाए जाने के फर्जीवाड़े में ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में रोजगार सहायक और तकनीकी सहायक के मिलीभगत से गांव के एक सदस्य और उसके घर वालों का नाम मस्टर रोल में डालकर पैसा खाते में भेज कर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ग्रामीण मजदूरों के लिए सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, लेकिन उसका लाभ बिचौलियों द्वारा हेरा फेरी कर सेठ साहूकारों को दिलाया जा रहा है। मस्टर रोल में ऐसे लोगों का भी नाम शामिल है जो बड़े-बड़े सेठ महाजन है और अपने दुकानों पर बैठकर व्यवसाय करते हैं। ऐसे में मौके पर बिना काम किए ही लाखों रुपए का घोटाला किया गया है और पात्र मजदूर रोजगार काम के लिए दरबदर भटक रहा है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने ऐसे किसी मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि यदि ऐसा कोई मामला होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed