फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smuggler arrested in Sonbhadra with cannabis worth rs 41 lakh hidden in secret compartment of ambulance

तस्करी का नया तरीका: एंबुलेंस में बनाया तहखाना, 36 बंडलों में छिपाया 81 किलो गांजा; सोनभद्र में तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 07:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 07:54 PM IST
सार

सोनभद्र में एएनटीएफ और पुलिस ने एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 81.300 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 41 लाख रुपये है। गांजा ओडिशा के संबलपुर से सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। 
 

विज्ञापन
Smuggler arrested in Sonbhadra with cannabis worth rs 41 lakh hidden in secret compartment of ambulance
सोनभद्र में तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात एंबुलेंस के अंदर से 81 किलो गांजे की खेप बरामद की। एंबुलेंस के अंदर गुप्त कैबिनेट बनाकर 36 बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा करीब 41 लाख रुपये का बताया जा रहा है। यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर तस्करी गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने मंगलवार शाम पुलिस लाइन में इस कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएनटीएफ लखनऊ और हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि एंबुलेंस में गांजा रखकर लाया जा रहा है।

दुद्धी की तरफ से आ रही पश्चिम बंगाल नंबर की एंबुलेंस को सोमवार देर रात हाथीनाला तिराहे पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पता चला कि वाहन के केबिन में फर्श के नीचे एल्यूमिनियम की चादर से तहखाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चला रहे मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) जिले के फरक्का थाना क्षेत्र निवासी तस्कर समीर सरकार से कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने बताया कि एंबुलेंस में 36 बंडलों में 81.300 किलो गांजा रखा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे ओडिशा के संबलपुर से सुल्तानपुर ले जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी के मुताबिक, सुल्तानपुर पहुंचने पर उसे फोन के जरिए बताया जाता कि गांजा किसे सौंपना है। संबंधित व्यक्ति वाहन ले जाकर गांजा उतार लेता और इसके बाद उसे वाहन वापस सौंपकर पैसे दे दिए जाते। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह का काम कर रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आई है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस से गांजा तस्करी का मामला पहली बार सामने आया है। समय-समय पर एंबुलेंस की भी चेकिंग की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसकी आड़ में कोई अवैध काम तो नहीं हो रहा है। आरोपी के आपराधिक इतिहास, गिरोह और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed