फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sole radiologist on leave ultrasound services suspended at medical college sonbhadra

सोनभद्र में बदहाल व्यवस्था: इकलौते रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की छुट्टी

Tue, 25 Aug 2026 01:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 01:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की दो मशीन हैं लेकिन एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से एक मशीन निष्क्रिय पड़ी है। वहीं इकलौते रेडियोलॉजिस्ट भी अवकाश पर हैं। ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Sole radiologist on leave ultrasound services suspended at medical college sonbhadra
अल्ट्रासाउंड कक्ष में कर्मी थे लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महज एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट के सहारे संचालित मेडिकल कॉलेज की अल्ट्रासाउंड सेवा पर फिलहाल ग्रहण की स्थिति बन गई है। संबंधित रेडियोलॉजिस्ट मां की गंभीर बीमारी के चलते सोमवार से 15 दिन के अवकाश पर चले गए। इसके चलते जहां अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे अधिकतर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं सीएमओ कार्यालय से अवकाश के समय तक मेडिकल कॉलेज भेजे गए रेडियोलॉजिस्ट के महज एक घंटे समय दिए जाने से महज छह से सात मरीजों को ही इसकी सुविधा मिल पाई। सामान्य मरीजों को कौन कहे, भर्ती मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड न हो पाने से तीमारदारों में नाराजगी की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की दो मशीन हैं लेकिन एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से एक मशीन निष्क्रिय पड़ी है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण वैसे ही 70 से 75 दिन की प्रतीक्षा सूची बनी हुई है। अब एक दिन में जिन 30 मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी, उनके लिए भी दिक्कत की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मऊ में सरयू उफान पर: गुमटी- दीवार पर बोर्ड लगाकर बना दीं बाढ़ चौकियां, फोटो खींचकर चले जा रहे जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों में रोजाना 12 से 15 संख्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की होती है। सोमवार को ऐसे एक-दो मरीजों को ही इसकी सुविधा मिल पाए। शेष मरीजों को अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंचने के बाद वार्ड के लिए वापस होना पड़ा। वहीं जिनके लिए इमरजेंसी थी, उनके लिए तीमारदारों को बाहर ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। 

मरीजों के मुताबिक प्राचार्य के अनुरोध पर सीएमओ कार्यालय के जिस रेडियोलॉजिस्ट को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, वह भी काफी कम समय दे पाए। इससे अधिकांश मरीजों को बगैर अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed