फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manavta ki Thali received the Corona Warriors Award

मानवता की थाली संस्था को मिला कोरोना वारियर्स अवार्ड

Fri, 21 May 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Manavta ki Thali received the Corona Warriors Award
रेणुकूट। स्वयंसेवी संस्था मानवता की थाली को समाज के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फाउंडेशन दादा साहब फाल्के और नारी हर्ष फाउंडेशन की ओर से कोरोना वारियर्स अवार्ड से नवाजा गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जूम एप के माध्यम से हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान यह सम्मान संस्था को मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में संस्था की ओर से भूखे, जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस समय प्रतिदिन दोनों वक्त जरूरतमंद एवं भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान संस्था ने एक नया कार्य भी शुरू किया है। इस वर्ष फैली महामारी के दौरान तमाम घर ऐसे भी थे, जहां घर के सारे सदस्य बीमार पड़े रहते थे और वहां खाना बनाने वाला भी कोई नहीं बचा था। ऐसे घरों में भी उन्हें लागत दर पर भोजन उपलब्ध कराया गया। संस्था को मिले सम्मान से सदस्यों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed