{"_id":"603a14fb8ebc3ee92106074a","slug":"man-died-by-breight-train-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लापरवाही ने छीन ली जिंदगी, मालगाड़ी से कटकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लापरवाही ने छीन ली जिंदगी, मालगाड़ी से कटकर बाइक सवार की मौत
Sat, 27 Feb 2021 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर दुर्घटना बाहुल्य इलाके में लिखा होता है "दुर्घटना से देर भली" लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो जल्दबाजी में ही दुर्घटना वाले इलाके से गुजरते हैं। ऐसा ही एक हादसा सोनभद्र जिले के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। यहां जल्दबाजी के चक्कर मे बंद रेलवे क्रासिंग के बगल से पार होते समय मलगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब पौने 12 बजे अरविंद पाठक(42) निवासी बिल्ली ओबरा बाइक से कहीं जा रहे थे। बिल्ली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तभी मालगाड़ी आने की सूचना मिली और फाटक बंद कर दिया गया। इतने में वह किनारे से बाइक लेकर निकल रहे थे और तब तक गाड़ी आ गई। इससे चपेट में आए अरविंद की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन