फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man Arrested for threatening and abusing police officers by calling on mobile in sonbhadra

Sonbhadra: पुलिस अफसरों को फोन कर धमकाने और अपशब्द बोलने वाला गिरफ्तार, आरोपी की उदंडता देख सभी हैरान

Fri, 24 Feb 2023 06:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बाद अब एसपी, सीओ और थानेदार के नंबर पर फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फोन कर धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Man Arrested for threatening and abusing police officers by calling on mobile in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र के एसपी, सीओ और घोरावल एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर धमकाने व अपशब्द बोलने वाले युवक को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह मिर्जापुर का रहने वाला है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। पकड़े जाने के बाद भी वह रार्बट्सगंज कोतवाली के समीप अभद्रता करता रहा। पुलिस के सामने आरोपी की उदंडता देख लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम अलग-अलग समय में एक मोबाइल नंबर से एसपी, घोरावल सीओ और प्रभारी निरीक्षक घोरावल के सीयूजी नंबर पर फोन आया। एसपी का फोन उस वक्त पीआरओ विश्वनाथ प्रताप सिंह के पास था। आरोप है कि कॉल करने वाले युवक ने करमा थाना से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए धमकी देने के साथ ही पुलिस को अपशब्द भी बोले।

विज्ञापन

 प्रभारी निरीक्षक घोरावल और  एसपी के पीआरओ ने कराया था मुकदमा

अभी पुलिस इस नंबर से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई थी कि शाहगंज में मौजूद प्रभारी निरीक्षक घोरावल के सीयूजी पर फोन आया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने कॉल रिसीव किया तो उन्हें धमकी दी गई। उन्होंने कुछ कहना चाहा तो उन्हें अपशब्द भी कहे गए। सीओ संजीव कटियार को भी फोन कर धमकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रभारी निरीक्षक घोरावल की तरफ से घोरावल थाने में और एसपी के पीआरओ की तरफ से राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस से नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चुर्क चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सीयूजी नंबरों पर कॉल कर धमकी देने वाला आरोपी संदेश मौर्य निवासी मुहम्मदपुर कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को सदर कोतवाली के समीप पहुंच कर उदंडता करने लगा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed