फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make ration card by marking the characters

Sonebhadra News: पात्रों को चिह्नित कर बनाएं राशन कार्ड

Mon, 26 Dec 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Make ration card by marking the characters
ग्राम समाधान दिवस के तहत सोमवार को जिले की 81 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जन शिकायतों की सुनवाई हुई। सदर ब्लाक के रौंप गांव में डीएम चंद्र विजय सिंह पहुंचे। गांव के पंचायत भवन में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्हें शासन की योजनाओें से अवगत कराते हुए लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल जरूर भेजे, जिससे वह पढ़-लिखकर शिक्षित बन सकें और घर-गांव का विकास कर सकें। जमीन संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम सदर को जांच कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। आवास न मिलने, पेयजल, शौचालय, मजदूरी के भुगतान, नाली, सड़क आदि से जुड़ी समस्याएं भी आईं। इसके तत्काल निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उनका राशन कार्ड बनाएं। जो अपात्र हैं, उनका कार्ड निरस्त करें। ग्राम समाधान दिवस पर आई ग्रामीणों की शिकायत को रजिस्टर में दर्ज किया गया और उनके निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हिदायत दी गई। इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, रामाधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संभव दिवस पर आए 18 मामलों का समाधान
जिले के सभी निकायों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस पर नगरवासियों की समस्याओं का समाधान किया गया। संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नगरवासियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव के समक्ष तीन मामले आए जो पानी सप्लाई और साफ-सफाई से संबंधित रही। इस पर अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए समस्या निस्तारित कराया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में पांच, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में एक, नगर पंचायत दुद्धी में एक, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो मामले निस्तारित हुए। सभी निकायों को मिलाकर कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने के साथ उसका प्राथमिकता से निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed