{"_id":"6818d199aead5489c301e5b9","slug":"major-accident-in-sonbhadra-three-people-died-after-crushed-by-truck-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने मां- बेटे समेत तीन को रौंदा, फिर नहर में पलट गया; तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने मां- बेटे समेत तीन को रौंदा, फिर नहर में पलट गया; तीनों की मौत
Mon, 05 May 2025 08:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 May 2025 08:27 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की जान चली गई। बेकाबू ट्रक तीन लोगों को रौंदते हुए नहर में पलट गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra Accident News: सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थानांतर्गत बेलखुरी-नौगढ़ मार्ग पर तेलियापुर गांव में सोमवार की देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े छह वर्षीय मासूम उसकी मां समेत तीन लोगों को रौंदते हुए नहर में पलट गया। घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों ने नौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर तीन थानों की पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुटी रही।
ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तेलियापुर गांव निवासी इश्तियाक (55) पुत्र स्व.बंधु और अफसर (6) पुत्र शराफत रविवार की शाम को बनौरा मोड़ स्थित अपने घर के पास खड़े थे। वहीं अफसाना (30) पत्नी शराफत घर के सामने बैठ कर बर्तन धो रही थी।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर
विज्ञापन
इसी बीच बेलखुरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचलते हुए बगल में नहर में पलट गया। घटना में मौके पर ही मां-बेटे समेत तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं बाउंड्री फांदकर भागीं, 12 घंटे में लखनऊ से बरामद; अज्ञात पर केस
नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर बेलखुरी-नौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। वहीं कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग करने लगे।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा के साथ पन्नूगंज, मांची, रायपुर और रामपुर बरकोनियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर रॉबर्ट्सगंज तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने पर लोगों ने बेलखुरी-नौगढ़ मार्ग पर जाम समाप्त किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन