फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maharana Pratap: An Epitome of Renunciation and Sacrifice

महाराणा प्रताप त्याग और बलिदान की मिसाल : रूबी

Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap: An Epitome of Renunciation and Sacrifice
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका सभागार में महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्प अर्पित करती नपा अध्यक्ष रूबी
सोनभद्र। शंख सेवा न्यास की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर नगर पालिका परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है। मुख्य वक्ता समाजसेवी गंगा सागर दुबे ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, राष्ट्र भक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुगल शासन कभी भी संपूर्ण चित्तौड़ पर अधिकार नहीं कर सका। हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप ने अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए राजसी सुख-सुविधाओं का त्याग किया, लेकिन कभी हार स्वीकार नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, साहस और राष्ट्र भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करते हैं। डाॅ. गोपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त सभासद रमेश जायसवाल, ध्रुवकांत द्विवेदी, सरोज केसरी, संजय श्रीवास्तव, राजबहादुर पटेल को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नीरज सिंह, बलदेव सिंह, पुष्पा सिंह, चंदन केसरी, विनय, रविंदर, सुनील, कीर्तन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed